इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026 – सहवाग इंटरनेशनल स्कूल
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी! विद्यालय के संस्थापक श्री वीरेंद्र सहवाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता के साथ मिलकर नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को सैश व बैज पहनाकर सम्मानित किया। नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने वाले हमारे विद्यार्थियों ने निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की शपथ ली। यह पल हमारे स्कूल परिवार के लिए बेहद गौरवमयी रहा। आप सभी को नेतृत्व की इस नई भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
Updated on - 19 August 2026
गर्व का पल – सहवाग इंटरनेशनल स्कूल
हमें बेहद गर्व है कि हमारे स्कूल के होनहार खिलाड़ी राहुल सोरेन ने झज्जर और हिसार के बीच खेले गए अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता क्रिकेट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके! राहुल की इस बेहतरीन प्रदर्शन ने पूरे स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया है। ऐसी ही मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहो, राहुल! भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
Updated on - 19 August 2026
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हमारे सितारे!
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने एसजीएफआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में सक्षम बनाया है। सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!
Updated on - 24 July 2026
हार्दिक बधाई एवं आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ! खेलो, आगे बढ़ो और विद्यालय का नाम रोशन करो!
एसजीएफआई की खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Sehwag International School, Jhajjar के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रेयांश ने 400 मीटर दौड़ एवं 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। राघवेंद्र ने 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु, आदित्य एवं दिग्विजय सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और स्थान हासिल किए। इन उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है।
Updated on - 24 July 2026
गगन बाल्याण को अंडर-19 ट्रायल चयन पर हार्दिक बधाई!
हमारे उभरते सितारे गगन बाल्याण को अंडर-19 ट्रायल में शानदार चयन पर हार्दिक बधाई! 🏏✨ उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने Sehwag International School का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। हम गगन के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
Updated on - 30 April 2026
राहुल सोरेन का हरियाण टीम में चयन
झज्जर। झारखंड के जिला सिमडेगा के गांव कोचेडेगा हाल सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्र राहुल सोरेन का चयन वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए हरियाणा की टीम में हुआ है। राहुल सोरेन का सपना अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करना है। वर्ष 2019 के पुलवामा अटैक में राहुल सोरेन के पिता विजय सोरेन शहीद हो गए थे जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद से राहुल सोरेन जिले के गुरुग्राम रोड पर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। राहुल ने वर्ष 2019 में चौथी कक्षा में सहवाग स्कूल में दाखिला लिया था। वहीं, अब राहुल सोरेन दसवीं कक्षा के छात्र हैं। वह वर्तमान में पुडुचेरी में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो चुके हैं। अपने पिता की वीरता और त्याग से प्रेरित होकर राहुल ने क्रिकेट के खेल में निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इससे पहले भी राहुल ने अंडर-14 और अंडर-16 राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अपनी निरंतर उत्कृष्टता और प्रदर्शन से उन्होंने अब अंडर-19 हरियाणा टीम में स्थान बनाया है। प्राचार्य गीतांजलि घोष ने राहुल को इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। राहुल सोरेन का अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सपना है जिसके लिए राहुल लगातार मेहनत कर रहा है।
Updated on - 16 Oct 2025










